झारखंड: घायल को एंबुलेंस में छोड़कर ड्राइवर हो गया फरार, मरीज की चली गयी जान, गुस्साये परिजनों ने …

Jharkhand: The driver fled leaving the injured in the ambulance, the patient died, angry relatives protested…

Jharkhand News : झारखंड में एक एंबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही से व्यक्ति की जान चली गयी। घायल व्यक्ति को एंबुलेंस में ही छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। परिजन ड्राइवर को ढूंढते रह गये, लेकिन वो नहीं मिला, इस बीच तड़प-तड़पकर घायल की जान चली गयी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना गुमला की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक गुमला-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागफेनी के समीप एक सड़क हादसा हुआ था। बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में गुमला थाना क्षेत्र के धौठा टोली गांव निवासी 50 वर्षीय अजय तिग्गा गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में गुमला सदर अस्पताल लाया गया। वहीं तत्काल ही सिसई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई। अजय की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लिहाजा, सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद घायल की स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया। परिजनों ने कॉल सेंटर पर फोन कर एंबुलेंस बुलाया। परिजन घायल को एंबुलेंस में लिटा ही रहे थे कि एंबुलेंस का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

 

परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन चालक का कुछ पता नहीं चला। करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस में बिना किसी सहायता के पड़े रहने के कारण घायल अजय तिग्गा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल की मृत्यु पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया।

 

परिजनों ने कई गंभीर आरोप लगाये हैं। परिजनों का आरोप है कि घायल को आक्सीजन तक उपलब्ध नहीं कराया गया। इसके चलते मरीज की जान चली गई. घटना के बाद सदर अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Related Articles

close