“पारा शिक्षकों की तरह अनुबंधकर्मियों को भी सम्मान देंगे”…CM की अफसरों-ठेकेदारों को दो टूक- “संभल जायें! गड़बड़ी मिली तो नप जायेंगे”

रांची। झारखंड में अनुबंध कर्मचारियों को राज्य सरकार जल्द ही सौगात देने वाली है। आज मुख्यमत्री ने लातेहार की सभा में जिस तरह के संकेत दिये, उससे एक बात तो साफ है कि झारखंड में अनुबंध कर्मचारियों के संघर्ष को मुकाम मिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य से अन्य अनुबंधकर्मियों के संघर्ष को उनकी सरकार जल्द सम्मान देगी। मुख्यमत्री ने कहा…

पारा शिक्षकों को वर्षों बाद न्याय मिला। उनके वर्षों के संघर्ष को हमने सम्मान दिया। उसी तरह हम राज्य के अन्य अनुबंधकर्मियों के संघर्ष को भी सम्मान देंगे। यह झारखण्डियों की सरकार है। सीमित संसाधन के साथ ही सही, मगर अपने वासियों के लिए हम हमेशा काम करते आ रहे है, हमेशा करते रहेगें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने कहा कि

गरीब और वंचित बच्चों के लिए बनाये हास्टलों को फिर से व्यवस्थित किया जा रहा है। आने वाले समय में राशन की भी व्यवस्

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि

राज्य में सरकारी निर्माण कार्य का मैं कभी भी, किसी भी समय औचक निरीक्षण करवा सकता हूँ। इसलिए पदाधिकारी और ठेका-टेंडर लेने वाले ठेकेदार सतर्क रहें। अगर निर्माण क्वालिटी में कोई गड़बड़ी पायी गयी तो संबंधित पदाधिकारी और ठेकेदार नपे जायेंगे।

Related Articles

close