LIVE-32 लाख की लूट: दिन दहाड़े कार रोककर पेट्रोल पंप संचालक से 32 लाख की लूट, लूटेरों की फायरिंग में 1 घायल, CCTV भी आया सामने..

पटना। दिन दहाड़े 32 लाख की लूट से इलाके में सनसनी मच गयी। दो बाइक सवार 5 बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक से 32 लाख 80 हजार लूट लिये। इस दौरान लूटेरों ने फायरिंग भी की, जिसमें एक युवक घायल हो गया। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दो बाइक से 5 बदमाशों ने कार रोकी। रॉड से कार के शीशे तोड़ दिए। एक गोली एक युवक के पैर में लगी है।

घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के साधनापुरी की है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप कारोबारी संजय सिंह कार से बैंक जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक बैग में 32 लाख 80 हजार रुपए थे। इसी दौरान 2 बाइक पर अपराधी आए और कार को रोककर गन पॉइंट पर बैग छीन लिया। फिर बदमाशों ने फायरिंग की, जिससे एक युवक घायल हो गया। इसके बाद दो बदमाश पिस्टल की नोंक पर रुपए से भरे दो बैग लिया और फिर भाग निकले। सभी बदमाशों ने हेलमेट लगा रखा था, जिसमें ब्लैक कांच लगा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर संजय कुमार अपने पेट्रोल पंप का कलेक्शन जमा करने स्टेट बैंक जा रहे थे। वो कार में सवार थे और वाहन उनका ड्राइवर चला रहा था। कैश बैग में रखा हुआ था। बैंक पहुंचने के पहले दो बाइक सवार अपराधियों ने उनकी कार को घेर कर फायरिंग करने लगे। इसी दौरान एक अपराधी कार में रखे पैसे भरा बैग अपने कब्जे में ले लिया।उन्होंने बताया कि लूट की घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close