Live Video : चांद के बाद आज भारत सूरज की ओर लगाएगा छलांग, श्री हरि कोटा से लॉन्च होगा आदित्य -L1, देखिए लाइव

बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत का पहला अंतरिक्ष-आधारित सौर मिशन आदित्य-एल1 को शनिवार (02 सितंबर) को सुबह 11:50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) से लॉन्च करेगा. इसरो ने एक अपडेट में कहा कि आदित्य-एल1 के लॉन्च की उलटी गिनती 1 सितंबर, 2023 को दोपहर 12:10 बजे शुरू हुई.
आदित्य एल1 को लैग्रेंज 1 प्वाइंट (एल 1 ) के आसपास एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित किया जाएगा. ये सोलर एक्टिविटी अंतरिक्ष मौसम पर उनके प्रभाव का अध्ययन करेगा. आदित्य एल 1 लॉन्च होने के 4 महीने बाद अपनी जगह पर पहुंचेगा. लाइवस्ट्रीमिंग 2 सितंबर को सुबह 11:20 बजे से शुरू हो जाएगी.
ये खबर भी पढ़ें…










