लोहरदगा: प्रभारी पंचायत सचिव को 16500 रुपये घूस लेते ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

रांची: एसीबी की टीम ने शुक्रवार को लोहरदगा में बड़गई पंचायत के भीएलडब्लू सह प्रभारी पंचायत सचिव रविन्द्र साहू को घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
लोहरदगा जिले के भंडरा प्रखंड स्थित बड़गई पंचायत के भीएलडब्लू सह प्रभारी पंचायत सचिव रविद्र कुमार साहू को एसीबी की टीम ने 16,500 रुपये घूस लेते शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. एसीबी की टीम रविद्र कुमार साहू को गिरफ्तार कर अपने साथ रांची लाई है।
ये खबर भी पढ़ें…










