ब्रेकिंग: प्लेन हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की मौत की पुष्टि, बेटी से मिलने के लिए जा रहे थे लंदन

Vijay Rupani Death : अहमदाबाद एयरपोर्ट के करीब हुए प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया। वो पैसेंजर लिस्टग में पैसेंजर नंबर 12 थे। उनके निधन की पुष्टि कर दी गयी है। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटील ने उनके निधन की पुष्टि की है।

रूपाणी लंदन अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और वो अपने परिवार के साथ लंदन में रहती हैं। उनके अलावा एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में 241 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विजय रुपाणी के राजनीतिक करियर की बात करें तो 1998 में वो राजकोट के मेयर चुने गए। 2006 में वो राज्यसभा सांसद बनें। 2014 में उन्होंने राजकोट पश्चिम से विधायकी जीती. 2016 से 2021 तक रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रुप में काम किया। रुपाणी की शांत, संगठन-निष्ठ और विवादों से दूर रहने वाले नेता के रूप में छवि रही है।

अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक ने बताया कि अब तक 204 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 41 लोग घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य अभी भी तेज़ी से चल रहा है, और मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका बनी हुई है। कमिश्नर के मुताबिक यह आंकड़े प्रारंभिक हैं और अंतिम पुष्टि बाद में की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फ्लाइट ने उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही ऊंचाई खो दी और सबसे पहले बी.जे. मेडिकल कॉलेज की मेस बिल्डिंग से टकराई। इसके बाद विमान ने पास ही स्थित अतुल्यम हॉस्टल को भी चपेट में ले लिया, जहां सीनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स रहते थे। टक्कर के साथ ही इन इमारतों में आग लग गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत कार्य में सेना, नगर निगम और मेडिकल टीमें मिलकर दिन-रात जुटी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close