5 करोड़ की लूट मामला: गोबिंदपुर और बरही के लूटेरे गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम, लूट के बाद मुंबई में कर रहे थे अय्याशी, 5 गिरफ्तार, रकम भी बरामद

गिरिडीह। 5 करोड़ की लूट मामले में गिरिडीह पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जमुआ थाना में मामला दर्ज होने के बाद एसपी ने अलग-अलग टीम बनाकर बदमाशों की तलाशी शुरू की है। मामले में पुलिस को 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ 3 करोड़ 24 लाख रुपये बरामद करने कामयाबी भी मिली है। पुलिस के मुताबिक हजारीबाग जिले के बरही और धनबाद जिले के गोविंदपुर में छापामारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया. इन दोनों से हुई पूछताछ से मुंबई में छिपे तीन अन्य अपराधियों की जानकारी मिली. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को मुंबई से गिरफ्तार किया और उसे हवाई मार्ग से वापस लाया गया. इन तीनों के निशानदेही के आधार पर पुलिस ने धनबाद जिले के गोविंदपुर और वासेपुर में छापामारी कर नगद रुपया भी बरामद किया है।
जिन लूटेरों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें राजेश सिंह उम्र 32 वर्ष पिता सचिता सिंह रामनगर भिलेज रोड, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद, मो. करीम अंसारी उम्र 30 वर्ष पिता स्व० गुलाम रसुल, अमलाटाड, गोविन्दपुर, जिला धनबाद, विनोद विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष पिता स्व लखन विश्वकर्मा, सा० अमरपुर उपर बाजार (अमलाटांड पोस्ट + थाना गोविन्दपुर जिला धनबाद, शहजाद आलम उम्र 26 वर्ष पिता जहांगीर आलम, सा फकीरडीह, थाना गोविन्दपुर, जिला धनबाद, रंजीत कुमार उम्र 27 वर्ष पिता स्व० कमल साव, सा० रसोईया धमना, थाना बरही, जिला हजारीबाग, अजीत कुमार सिंह उम्र 35 वर्ष पिता परशुराम सिंह, कोनी, थाना ईटखोरी शामिल है।.
जानकारी के मुताबिक लूट के बाद अपराधियों बेफिक्र हो गये थे, कि वो पकड़ में नहीं आयेंगे, लिहाजा सभी ने लूट की राशि का बंटवारा भी कर लिया था। सभी अपराधी अपने-अपने हिस्से का रूपया लेकर ठिकाने पर चले गये थे। इनमें से तीन अपराधी मुंबई भाग गये थे। पुलिस ने धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी करीम अंसारी के आवास पर छापा मारा और इस स्थल से लगभग 32 लाख रुपये की बरामदगी की गयी. जबकि करीम अंसारी के घर कोलकाता एवं उसके ससुराल वासेपुर में भी पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में लूटे गये रुपये को बरामद किया है।
गिरिडीह पुलिस के मुताबिक लूट की 5 करोड़ की राशि में 3 करोड़ 24 लाख 15 हजार रुपये बरामद कर लिया है, साथ ही पुलिस ने इस घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एसआईटी के सदस्यों ने सबसे पहले अपराधकर्मी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया था। कड़ाई से पूछताछ में रंजीत ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, वहीं रंजीत साव के पास से 14 लाख रुपये बरामद किया गया। इसके बाद अलग-अलग टीमें बनायी गयी। छापामारी करतें हुए संलिप्त गिरोह के कुल छः अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी की गई, तथा लूट की कुल राशी 3,24,15,000 /- रूपया, घटना में प्रयुक्त वाहन, मोबाईल बरामद किया गया है।
आपको बता दें कि पिछले महीने 21 जून की रात में गिरिडीह जिले के जमुआ थाना अंतर्गत बाटी नामक गांव के पास अपराधियों ने क्रेटा कार के अंडरग्राउंड सेफ में रखे पांच करोड़ रुपये को लूट लिया था। यह राशि गुजरात की डीवाई कंपनी की थी जो पटना से कोलकाता क्रेटा कार से ले जायी जा रही थी। इस संबंध में क्रेटा चालक मयुर सिंह जडेजा पिता महेन्द्र सिंह ग्राम पर थाना सांतलपुर, जिला पाटन, गुजरात के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना काण्ड संख्या 256 /2023 दिनांक 21.06 2023 धारा 395 भा०द०वि० अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।












