“भगवान राम आपको नकली नज़र आते हैं और चोर उचक्कों में राम नज़र आते हैं” बाबूलाल मरांडी ने साधा इरफान अंसारी पर निशाना, कहा..शर्म करिये…

रांची। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी ने तो झारखंड में इंडी गठबंधन सरकार की फजीहत करायी ही थी, रही सही कसर आलमगीर आलम की गिरफ्तारी ने पूरी कर दी। अब भाजपा झारखंड सरकार के भ्रष्टाचार पर हमलावर है। भाजपा के तमाम नेता सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक मंचों पर झारखंड सरकार पर निशाना साध रही है। इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है।
हेमंत सोरेन का नाम लिये बगैर ही बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी पर निशाना साधा है। बाबूलाल मराडी ने सोशल मीडिया हैंडल X पर पोस्ट कर लिखा है कि मंत्री पद के चक्कर में इरफान अंसारी को आत्मसम्मान गिरवी रख देने की बात कही है। झारखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने के नापाक मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
इरफान अंसारी के पुराने प्रकरणों का जिक्र करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कैश कांड को लेकर भी उन्हें घेरा है। सोशल मीडिया हैंडल में बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि…
इरफान अंसारी जी, भगवान राम आपको नकली नज़र आते हैं और चोर उचक्कों में राम नज़र आते हैं! आपके पैसे के लालच में, आपके ही राजनीतिक सहयोगी के माध्यम से ‘भईया-भाभी’ ने 2 कांग्रेस विधायकों के साथ आपको बंगाल में पकड़वाया.. “दीदी” के ज़रिये उल्टा लटकवा कर पिटवाया, जेल भिजवाया और राज्य में कांग्रेस की लूटिया डूबोकर नाक कटवा दी। तब इनके प्रति आपका जो नजरिया था, अब भी वही है या कुर्सी की लालच में बदल गया? ताकि एक बार कुर्सी मिल जाये तब फिर “भैया-दीदी” से अपमान और यातना का बदला चुकायें। शर्म करिए…आपने तो मंत्री पद के चक्कर और लालच में आत्मसम्मान को भी गिरवी रख दिया। अपनी लालसा पूरी करने के लिए झारखंड में धार्मिक उन्माद फैलाने के आपके नापाक मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। कहीं ये दांव भी आपको उल्टा नहीं पड़ जाय?












