‘प्यार करो, नहीं तो फेल कर दूंगा…फिर करने लगे Kiss’, पारा मेडिकल स्टूडेंट से HOD व डाक्टर्स ने की डिमांड, कॉलेज में बवाल, FIR

नालंदा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र में शर्मनाक घटना हुई है। पारा मेडिकल छात्राओं को पास करने के एवज में Kiss करने की कोशिश की गयी। इस मामले को लेकर छात्राओं ने जमकर बवाल काटा है। मेडिकल कैंपस में ही छात्राएं धरने पर बैठ गयी। छात्राओं का कहना है कि HOD और डॉक्टर्स ने कहा कि पास होना है तो बाथरूम में चलो। मुझे प्यार करो, तो तुम्हें पास कर देंगे। इतना ही उन पर अश्लील बातें और प्यार करने के लिए भी फोर्स किया गया।

नालंदा के पावापुरी आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी की स्टूडेंट्स ने एचओडी समेत 4 डॉक्टर्स और क्लर्क पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा कि सेमेस्टर की परीक्षा हुई थी, परीक्षा देने के बाद छात्रा अपने रूम चली गई फिर डिपाटमेंटल की ओर से चार छात्रों को फोन कर बुलाया गया था फिर अश्लील हरकत की गई. पीड़िता 2019 और 2020 बैच की बताई जा रही हैं। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने एचओडी विजेंद्र प्रसाद, डॉक्टर निर्मल कुमार, डॉक्टर अजय कुमार और क्लर्क रविरंजन के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, पारा मेडिकल एसोसिएशन भी छात्रों के समर्थन में कूद पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पावापुरी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। पारा मेडिकल की एक छात्रा ने शिक्षक चिकित्सक पर कथित छेड़खानी का आरोप लगाया था। इसी से छात्र नाराज थे। हंगामे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें समझाकर शांत कराया। गुरुवार की छात्रों ने डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की।

इस पर डीएम ने कहा कि निगरानी समिति जांच करेगी। यहां पर डीएम, रोगी कल्याण समिति की बैठक में भाग लेने पहुंचे थे। उसके बाद छात्र आवेदन देने के लिए पावापुरी ओपी (आउट पोस्ट) गए। छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने भगा दिया। हालांकि, ओपी प्रभारी अनीता कुमारी ने इस आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि आवेदन ले लिया गया है। जांच के बाद ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छात्राओं की जुबानी सुनिये दास्तां

एक छात्रा ने कहा कि वायवा की परीक्षा के बाद एचओडी विजेंद्र प्रसाद सर ने बुलाया। जब हम लोग कॉलेज पहुंचे, तो हम सभी को अलग-अलग रूम में ले गए। बोले- तुम्हारे इतने कम नंबर आए हैं। क्या करोगी। पास होगी या फेल। मैंने कहा पास होना है। वो बोले-उधर चलो, बाथरूम की ओर। मैंने मना किया तो जबरदस्ती पकड़ लिया। मैं रोने लगी तो मुझे छोड़ दिया। वहीं एक अन्य छात्रा ने कहा कि लड़कियों को एक-एक कर के अंदर बुलाया।

अंदर एचओडी समेत 5 डॉक्टर थे। सभी शराब के नशे में थे। उन्होंने कहा कि पास होना चाहती हो या फेल होना चाहती हो। मैंने कहा पास होना है सर। पास करेंगे, तुम्हें टॉप करेंगे तो मेरे लिए क्या करोगी। डॉक्टर विजेंद्र प्रसाद ने कहा कि तुम मेरे लिए क्या कर सकती हो। डॉक्टर निर्मल कुमार ने कहा कि सर का आशीर्वाद लो। मैं झुककर विजेंद्र और निर्मल सर के पैर झुने लगी तो। दोनों ने मुझे पकड़ लिया और किस करने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close