LPG सिलेंडर सस्ता! लेकिन सिर्फ कुछ को मिली राहत ….जानिए आपके शहर में बदली या नहीं कीमत….

खुशखबरी! आज से घट गए LPG Cylinder के दाम, जानिए अब एक सिलेंडर के लिए कितने रुपए चुकाने होंगे

नई दिल्ली। आम जनता के लिए राहत की खबर है। एलपीजी सिलेंडर कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया, जिससे कई लोगों को थोड़ी निराशा भी हाथ लगी है।

कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता: शहरवार नई कीमतें(LPG सिलेंडर)

कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में राहत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर पहले की कीमत (₹) नई कीमत (₹)
दिल्ली 1723.50 1665
कोलकाता 1826 1769
मुंबई 1674.50 1616.50
चेन्नई 1881 1823.50

दिल्ली में जहां पहले 19 किलो सिलेंडर की कीमत 1723.50 रुपये थी, अब वह घटकर 1665 रुपये हो गई है। इसी तरह कोलकाता में यह अब 1769 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में 1616.50 और चेन्नई में 1823.50 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

घरेलू LPG की कीमतें जस की तस

हालांकि आम उपभोक्ताओं के लिए थोड़ी निराशा की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर घरेलू सिलेंडर कीमत (₹)
दिल्ली 853
कोलकाता 879
मुंबई 852.50
चेन्नई 868.50

तो किसे मिली राहत और किसे नहीं?

जहां एक ओर होटल, रेस्टोरेंट और कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों को थोड़ी राहत मिली है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा।

इलेक्ट्रिक कार चलाना पड़ सकता है सेहत पर भारी! नई रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close