गोताखोरों की टीम के साथ छठ पूजा में 131 घाट पर दंडाधिकारियों की हुई प्रतिनियुक्ति, चाक चौबंद व्यवस्था का दावा

धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री वरुण रंजन के निर्देश पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं लोगों की सुरक्षा के लिए 131 छठ घाट पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पदाधिकारी श्री उदय रजक ने की है। साथ ही महत्वपूर्ण छठ घाटों पर गोताखोरों की टीम भी मौजूद रखने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा 19 नवंबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक एवं 20 नवंबर को सुबह 4:00 बजे से दिन के 10:00 बजे तक जिला नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अनुमंडल पदाधिकारी ने धनबाद नगर निगम के मनईटांड छठ तलाब, बेकारबांध, रानी बांध, रेलवे पंपू तालाब, खोखन तालाब, बिग बाजार के पास सुगियाडीह तालाब तथा मटकुरिया छठ तलाब के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

इसके अलावा टुंडी, तोपचांची, निरसा, एगारकुंड, बलियापुर, गोविंदपुर, झरिया, पुटकी आंचल, बाघमारा के छठ तालाबों के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बेकारबांध के राजेंद्र सरोवर, लोको टैंक, खोखन तालाब, मनईटांड छठ तलाब, रानी बांध धैया, सुगियाडीह, गोविंदपुर छठ तालाब, खुदिया नदी, कुम्हारडीह छठ तालाब, देवियाना बड़ा तालाब, पंचायत डैम के नीचे एमएस छठ घाट, खुदिया नदी छठ घाट कालुबथान, मैथन 6 नंबर छठ घाट, हरिहरपुर के राजा बांध छठ घाट और हरिहरपुर के लखनपुर बांध में गोताखोरों के साथ तैराकों की मौजूदगी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close