महाकुंभ सड़क हादसा। कुंभ स्नान कर लौटने के दौरान रोड एक्सीडेंट,कार की ट्रक से टक्कर, महिला डॉक्टर सहित 10 की…

Mahakumbh road accident. Road accident while returning after Kumbh bath, car collides with truck, 10 including female doctor...

Mahakumbh Road accident: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे महाकुंभ के समापन की घड़ी करीब आ रही है, श्रद्धालुओं का जत्था और भी ज्यादा से ज्यादा की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहा है। इस दौरान कई सड़क हादसे की भी खबरें आ रही है। महाकुंभ स्नान करने गए बिहार के 10 से ज्यादा श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में जान चली गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह हादसा दो अलग-अलग जगह पर हुआ हैं। अररिया के चार लोग जहां महाकुंभ से वापस लौटते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए, तो वही आर के छह लोगों की सड़क हादसे में जान चली गई। मृतक में महिला डॉक्टर भी शामिल है, जो सांसद पप्पू यादव की रिश्तेदार भी बताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरा के 6 लोगों की गई जान

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बिहार के भोजपुर में हादसे का शिकार हो गई। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। सभी कार सवार महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे, तभी कार अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

सुबह-सुबह घटी इस घटना में 6 लोगों की जान चली गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार का एक पहिया 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे में कार सवार एक भी शख्स नहीं बच सका। जानकारी के मुताबिक कार सवार पटना के जक्कनपुर गांव के रहने वाले थे।

 

प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर लौट के दौरान यह घटना घट गई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग समेत 6 लोगों की जान चली गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया।

 

गाजीपुर में अररिया के 4 लोगों की गई जान

 

अररिया से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए श्रद्धालुओं की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुई। घटना बिरनो थाना के पास वाराणसी गोरखपुर हाईवे पर घटी। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल है। सभी बिहार के अररिया जिले के रहने वाले हैं।

 

जानकारी के मुताबिक सभी लोग प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्थान कर वापस लौट रहे थे मृतकों की पहचान अररिया जिले के पलासी थाना इलाके की रहने वाली डॉक्टर सोनी यादव, एमआर अरविंद यादव, ड्राइवर सलाउद्दीन और डॉक्टर सोनी यादव की बुआ के रूप में हुई है।

 

वही डॉक्टर सोनी यादव के असिस्टेंट विपिन शाह इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार कार एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही जान चली गई।

Related Articles

close