मंईया सम्मान योजना बड़ी खुशखबरी: 2500 नहीं, महिलाओं के खाते में आने वाले हैं 5000 रुपये, हेमंत सरकार ने कर ली तैयारी

Mainiya Samman Yojana - Big news: Not Rs 2500, Rs 5000 will come to women's account, Hemant government has made preparations.

Maionya Samman Yojna : झारखंड में मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। झारखंड में महिलाओं के खाते में 2500 रुपये नहीं, बल्कि 5000 रुपये आयेंगे। राज्य सरकार ने इसकी तैयारी कर ली है। जानकारी के मुताबिक जनवरी महीने में 56 लाख लाभुकों के बैंक खाते में 2500 नहीं, बल्कि 5000 रुपए ट्रांसफर किए जाने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक 6 जनवरी को रांची के नामकुम खोजा टोली समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खाते में राशि ट्रांसकर करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुतबिक झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने पहले ही सभी जिलों को इस मद के लिए पैसे उपलब्ध करा दिये है। जिले के सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने भी पैसे ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी कर ली है। टेस्ट के तौर पर 26-27 दिसंबर को सभी जिलों की 100-200 महिलाओं के खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गई थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कैसे मिलेंगे इस महीने 5000 रुपये

6 जनवरी को जो राशि दी जाएगी, वो राशि दिसंबर महीने की होगी। जबकि इसके कुछ दिनों बाद जनवरी महीने की राशि भी बैंक खाते में भेज दी जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी को रांची के नामकुम के खोजाटोली में मंईयां सम्मान समारोह में दिसंबर महीने की किस्त की राशि बैंक खाते में जाएगी। वहीं जनवरी महीने में मंईयां सम्मान के लाभुकों के खाते में 11 जनवरी को 2500 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एकमुश्त 56 लाख महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500-2500 रुपए (कुल 1400 करोड़ रुपए) 6 जनवरी 2025 को ट्रांसफर करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

28 दिसंबर को होने वाला था पहले कार्यक्रम 

यह कार्यक्रम 28 दिसंबर को होने वाला था, लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन की वजह से इस कार्यक्रम को टाल दिया गया है। अब 6 जनवरी को नामकुम के खोजाटोली मैदान से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस योजना की हर लाभुक के खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। 26 और 27 दिसंबर 2024 को टेस्ट के तौर पर हर जिले की कुछ महिलाओं के खाते में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई थी।

 

मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर हुई 2500

हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। सरकार ने 18 से 50 साल तक की महिलाओं को 1,000 रुपए देना शुरू किया था. चुनाव के पहले सरकार ने वादा किया था कि फिर से सत्ता में लौटे, तो इस राशि को बढ़ाकर 2,500 रुपए कर देंगे। महिलाओं के वोट की बदौलत हेमंत सोरेन की सरकार लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटी। अब सरकार अपना वादा पूरा कर रही है। मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में 1000 रुपये की बजाय ब 2500 रुपए ट्रांसफर करने जा रही है।

Related Articles

close