बड़ा हादसा: चुनाव ड्यूटी से लौट रही पुलिस पार्टी भीषण हादसे का शिकार, 6 सब इंस्पेक्टर सहित 18 महिला पुलिकर्मी घायल, दो महिला दारोगा की हालत नाजुक

अरवल। चुनाव कराकर लौट रही पुलिस पार्टी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में दो महिला दारोगा की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के पंजाबी होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर घटी। जानकारी के मुताबिक चुनाव कराकर लौट रही पुलिस की गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 12 महिला सिपाही और 6 प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

इधर, घटना के बाद ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक रोहतास जिले की पुलिस समस्तीपुर से मतदान खत्म करा कर रोहतास लौट रही थी। समस्तीपुर जिला के मोहनपुर विद्यालय से एक साथ चार गाड़ियां निकली थी। जिसमें तीन गाड़ी पीछे चल रही थी, जिसमें दो महिला पुलिस कर्मियों की गाड़ी आगे थी और एक पुरुष पुलिसकर्मियों की गाड़ी पीछे चल रही थी। इसी दौरानमेहंदिया पंजाबी होटल के समीप ओवर टेक करने के दौरान ट्रक ने पीछे से पुलिस कर्मियों की गाड़ी में टक्कर मार दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये पुलिसकर्मी हुए घायल

घटना में कई पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हालांकि दो महिला एएसआई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे गहन स्वास्थ्य जांच में रखा गया है। इस घटना में कुल 18 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में 6 प्रशिक्षु एसआई और 12 महिला सिपाही शामिल थे।पुलिस के मुताबिक महिला प्रशिक्षु दरोगा काजल कुमारी, सुजाता कुमारी, स्वाति कुमारी, प्रिया कुमारी, रूपम कुमारी, प्रियंका कुमारी और जया भारती जख्मी हुई है। वहीं, रोहतास जिला बल के महिला जवान पुष्पा कुमारी, निकिता कुमारी, मोनिका कुमारी, माला कुमारी, पूजा कुमारी, वर्षा रानी, रानी गीतांजलि, बिंदु कुमारी, शालू कुमारी, फूलमाला कुमारी, कुमारी राजनंदनी और गीता कुमारी जख्मी हुई है।इसमें दो महिला दरोगा काजल कुमारी और प्रिया कुमारी की स्थिति गंभीर बनी हुई है, इन्हें सदर अस्पताल में रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close