बड़ा हादसा : खांजो नदी में नहाने के दौरान तीन भाई डूबे, गोताखोर का तलाशी अभियान जारी

बोकारो । जिले की खांजो नदी में नहाने के दौरान तीन युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही जरीडीह थाना और पेटरवार थाना की पुलिस नदी स्थित घटनास्थल पहुंची. पुलिस द्वारा स्थानीय गोताखोरों से की मदद से उन युवकों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है. युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

तीनों युवक आपस में है भाई

जैना मोड़ के शिक्षक कॉलोनी के रहने वाले मनोज राय के बेटे आकाश राय, मनीष राय और उनका फुफेरा भाई नितेश राय अपनी कार लेकर घूमने की बात कर घर से निकले थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

काफी समय बीत जाने के बाद जब तीनों घर नहीं लौटे तो मां ने फोन लगाया. आकाश ने मां को बताया कि हम लोग खांजो नदी में नहा रहे हैं और जल्द ही लौट जाएंगे शाम तक तीनों नहीं लौटे तो परिजन खोजते हुए जीना बस्ती स्थित नदी के किनारे पहुंचे जहां कार लगी हुई थी. कार में तीनों लड़कों का कपड़ा और मोबाइल रखा हुआ था लेकिन इन लोगों का कोई पता नहीं चला.

परिजनों द्वारा इस बात की सूचना जारीडीह थाना को दी गयी. उसके बाद जरीडीह और पेटरवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची. देर रात तक तलाश किया गया लेकिन तीनों युवकों का कोई पता नहीं चला है. तलाशी अभियान अभी जारी है लगातार हो रही बारिश के कारण उन युवकों को ढूंढने में कठिनाई हो रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते है थाना प्रभारी

खांजो नदी में डुबे तीनों युवकों की खोज आज अभी तक जारी है. इस संबंध में जरीडीह थाना प्रभारी ललन रविदास ने बताया कि रात से लेकर अभी तक खोज जारी है. नदी में तेज वहाव और काफी पानी होने के कारण खोजने में कठिनाई हो रही है। प्रयास जारी है, जल्द सफलता मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close