झारखंड : पुंदाग में बड़ी वारदात…महज कुछ मिनटों में पिस्टल की नोक पर ₹70 हजार पार, बदमाशों का दुस्साहस देख दंग रह गई पुलिस!

Jharkhand: Major incident in Pundag... ₹70,000 stolen at gunpoint in just a few minutes, police stunned by the audacity of the criminals!

Ranchi: रांची के पुंदाग थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों ने बेखौफ अंदाज में पेट्रोल पंप लूट की घटना को अंजाम दिया। साहू चौक के पास स्थित दीना पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर बदमाश करीब 60 से 70 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 7:50 बजे दो स्कूटी पर सवार छह नकाबपोश अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे। सभी ने मास्क पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही थी। उस समय पंप के कर्मचारी रोजाना का कलेक्शन संभाल रहे थे। अचानक बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपराधियों ने पिस्टल और चाकू दिखाकर कर्मचारियों को डराया-धमकाया। विरोध करने पर मारपीट की कोशिश भी की गई। डर के माहौल में कर्मचारियों से कलेक्शन में रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये लूट लिए गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

यह पेट्रोल पंप करीब एक साल पहले शुरू हुआ था, इसलिए घटना ने आसपास के लोगों में डर बढ़ा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि दो स्कूटी पर सवार छह युवक आए और लूट कर तेजी से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द ही सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close