कंगुवा”, “पुष्पा 2” और “कुली” भी “कल्कि 2898 AD” की तरह इंडियन सिनेमा को करेगी गौरवान्वित! डायरेक्टर एस. शंकर ने जताया विश्वास

Bollywood एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई सफल बड़ी फ़िल्में आई हैं। ऐसे में लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो, “कल्कि 2898 AD” लोगों का दिल जीत रही है और बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार परफॉर्मेंस करने में सफल रही है। दूसरी पैन इंडिया फ़िल्में भी बड़ी सफलता हासिल करने के लिए तैयार हैं और डायरेक्टर एस. शंकर इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि “कंगुवा”, “पुष्पा 2: द रूल” और “कुली” भी सफल साबित होंगी। उम्मीद है कि ये फिल्में इस ट्रेंड को जारी रखेंगी और इंडियन सिनेमा को गौरव महसूस कराएंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाल ही दिए इंटरव्यू में डायरेक्टर एस. शंकर ने कहा, “कल मैंने “कल्कि” देखी और यह वाकई भारतीय सिनेमा के गौरव को दर्शाती है। तीन महीने पहले मैंने एक इंटरव्यू में भविष्यवाणी की थी कि “कल्कि” ज़रूर 1000 करोड़ तक पहुँचेगी। जैसा कि अनुमान लगाया गया था, यह फिल्म जल्द ही इस माइलस्टोन तक पहुंचने की राह पर है। मेरा पूरा विश्वास है कि “कंगुवा”, “पुष्पा 2” और “कुली” भी यह उपलब्धि हासिल करेंगी और इंडियन सिनेमा को गौरव महसूस कराएंगी, जैसा कि “कल्कि” ने किया है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

https://x.com/chrissuccess/status/1808128120249110642?s=46&t=KmaudF5Io_IE9Iqfx170Yw

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“कंगुवा” इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। शिवा द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म में सूर्या लीड रोल में हैं और इसमें बॉबी देओल और दिशा पटानी जैसे एक्टर्स भी हैं। वहीं, बात करें “पुष्पा 2: द रूल” इस साल की एक और मच अवेटेड फिल्म है। इसे सुकुमार द्वारा डायरेक्ट किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बतौर लीड हैं और इसमें फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर्स भी उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा, कुली फिल्म के साथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज और मेगा स्टार रजनीकांत ने पहली बार एक दूसरे के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि इस जोड़ी को देखने के लिए फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‎

Related Articles

close