अर्जुन मुंडा के भाई का निधन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व राज्यपाल रघुवर दास सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Arjun Munda's brother passed away, many leaders including Chief Minister Hemant Soren and Governor Raghuvar Das paid tribute.

Bhimsen Munda: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) के बड़े भाई भीमसेन मुंडा देहांत हो गया। उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था। अर्जुन मुंडा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ‘भारी मन से बताना पड़ रहा है कि मेरे अभिभावक मेरे बड़े भाई भीमसेन मुंडा अब हमारे बीच नहीं रहे। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भीमसेन मुंडा के निधन पर शोक जताया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले अर्जुन मुंडा ने अपने पोस्ट में कहा था कि उन्होंने कहा, “वह पीड़ा आसान साहनी हैं और उसकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर सकता। वह लंबे समय से बीमारी से संघर्ष कर रहे थे और आज सुबह हम सभी को छोड़कर चले गए। बता दें कल ही दिल्ली से एयर एंबुलेंस के जरिए जमशेदपुर लाया गया, जहां जमशेदपुर के टाटा मोटर्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और आज सुबह उनका निधन हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन ने जताया शोक

इधर, सीएम हेमंत सोरेन ने भीमसेन मुंडा के निधन पर दुख जताया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के भाई, भीमसेन मुंडा के निधन की सूचना मिलने से मन व्यथित है। शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की कामना करता हूं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

रघुवर दास ने जताया दुख

वहीं राज्यपाल रघुवर दास ने भीमसेन मुंडा के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा के निधन की दुखद सूचना मिली। महाप्रभु जगन्नाथ जी दिवंगत आत्मा को अपने निज धाम में स्थान दें और उनके परिजनों को यह पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति।”

Related Articles

close