झारखंड ब्रेकिंग: स्कूल में बड़ा हादसा, मॉक ड्रिल के दौरान कई स्कूली बच्चियां हुई बहोश, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Jharkhand Breaking: Major accident in school, many school girls fainted during police mock drill, admitted to hospital

रांची। स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मॉक ड्रिल के दौरान कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी। बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक राजधानी में रांची पुलिस की मॉक ड्रिल में टीयर गैस के धुएं से स्कूली बच्चों की तबियत बिगड़ गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी स्कूल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक 2 बच्चियों को रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक आज पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। जहां पुलिस लाइन के ठीक बगल में स्थित स्कूल हैं। स्कूल में मॉक ड्रिल का आयोजन होने से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को परेशानी हुई। हवा का रुख स्कूल के तरह होने से टीयर गैस का धुआं स्कूल के तरफ गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वजह से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा परेशानी हुई और बच्चों का तबियत बिगड़ गया। जहां दो बच्चियों को इलाज के लिए रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया हैं। स्कूली बच्चियों से मिलने रांची विधायक सी पी सिंह पहुंचे हैं। बच्चों की तबीयत पर डाक्टर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

 

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ ज्योत्सना प्रसाद ने बताया कि अचानक एक धमाके की आवाज हुई और कुछ ही देर में क्लास रूम में आंसू गैस का धुंआ फैल गया। सभी को दिक्कत होने लगी। तुरंत सभी बच्चों को क्लास रूम से बाहर निकाला गया। इस बीच दूसरा धमाका होने पर स्कूल कैंपस के बगल में मौजूद पुलिस लाइन में पहुंची।

 

जानकारी के मुताबिक आगामी पर्व त्योहार के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हो रहा था। वहां आंसू गैस के गोले दागे जा रहे थे, जिसका असर स्कूल तक पहुंच गया. लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस के स्तर पर स्कूल में एंबुलेंस भेजा गया. प्रिंसिपल ने बताया कि फिलहाल दोनों बच्चियों की स्थिति बेहतर है।

Related Articles

close