ब्रेकिंग: झारखंड के कैप्टन सहित दो अफसर शहीद, 18 अप्रैल को सेना की डॉक्टर से होनी थी शादी

Breaking: Jharkhand Captain and two officers martyred, army doctor was to get married on April 18

Two Officer Shaheed: एक बड़ी घटना घटी है। IED ब्लास्ट में झारखंड के रांची के रहने वाले कैप्टन सहित दो अफसर शहीद हो गए हैं। कैप्टन करमजीत बक्शी झारखंड के रांची के रहने वाले थे और उनकी शादी 18 अप्रैल को सेना की एक डॉक्टर से होनी थी। घटना अखनूर में हुई जहां LoC के पास IED ब्लास्ट में सेना के दो अफसर शहीद हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

18 अप्रैल को होनी थी शादी 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर जम्मू कश्मीर के खौर थाने के अंतर्गत केरी बट्टाल क्षेत्र में LoC के पास आईडी ब्लास्ट हुआ था, इसमें तीन सैनिक घायल हो गए थे। सभी को सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दो अफसर शहीद हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के रांची के रहने वाले थे कैप्टन 

 

वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कप्तान करमजीत सिंह बक्शी के नेतृत्व में सेना की टीम इलाके में गस्त कर रही थी। तभी रिमोट कंट्रोल डिवाइस से आईडी ब्लास्ट हुआ। आतंकवादियों ने LoC बाड़े के पास आईडी लगाया था।रिमोट कंट्रोल डिवाइस से विस्फोट किया गया, जिसमें दो अफसर शहीद हो गए।

 

दोनों शहीद अफसर की शादी 18 अप्रैल को होने वाली थी। कैप्टेन करमजीत सिंह बक्शी झारखंड के रांची के रहने वाले थे और उनकी शादी सेना की एक डॉक्टर से होनी थी, जबकि नायक मुकेश सिंह मन्हास जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के रहने वाले थे। उनकी सगाई एक लड़की से हुई थी उनकी भी शादी 18 अप्रैल को होनी थी।

 

जानकारी के मुताबिक अखनूर में नियंत्रण रेखा के पास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था इसी दौरान IED ब्लास्ट किया गया।

 

शहीद अफसरों को दी गयी श्रद्धांजलि 

 

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कहा, ‘सेना ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है। अखनूर सेक्टर के लालेली में बाड़ के पास गश्त के दौरान संदिग्ध आईईडी विस्फोट की सूचना मिला, जिसके परिणामस्वरूप दो जवान शहीद हो गए। हमारे सैनिकों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर दी है और तलाशी अभियान जारी है। व्हाइट नाइट कॉर्प्स दो वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है और श्रद्धांजलि देता है।’

Related Articles

close