पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व विधायक भानु प्रताप शाही एवम अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ निर्धन और अनाथ कन्या का सामूहिक विवाह, भव्य आयोजन के लिए समिति की खूब हुई प्रशंशा…

गढ़वा । भवनाथपुर प्रखण्ड के अरसली दक्षिणी पंचायत के दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को 6 निर्धन एवं अनाथ कन्याओं का सामूहिक विवाह भव्यता के साथ स्थानीय विधायक भानु प्रताप शाही की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिसमें सभी कन्याओं ने अपने अपने वर को जय माला पहनाई और एक दूसरे के जीवन साथी बने।

समारोह में आसपास क्षेत्र से आई महिलाओ ने सभी रस्म के दौरान पारम्परिक गीत गाकर सभी का मन मोह लिया।तिलक से लेकर मड़वा सहित सभी कार्यक्रमों के बाद जयमाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अनाथ और निर्धन बच्ची के इस तरह रीति रिवाज के साथ शादी देखकर मुख्य अतिथि भानु प्रताप शाही, गढ़वा डीडीसी राजेश कुमार, भवनाथपुर बीडीओ जयपाल महतो सहित आए हुए सभी लोगों की आंखें नम हो गई। यूं लग रहा था मानो अपने घर में विवाह हो। सभी ने आदर्श विवाह आयोजन समिति के लोगों की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं नव दंपति को स्नेह आशीष दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये दांपत्य सूत्र में बंधे

इस शादी समारोह मे अरसली दक्षिणी की सभी बेटियों का कन्यादान मुखिया अनिता देवी एवम सोना किशोर उर्फ जय प्रकाश यादव ने सपत्नीक किया। जिनमे चंचला का विवाह मेराल के कर्मजीत भुइँया से, रीना का विवाह यूपी सोनभदा जिला के पकरी निवासी विजय कुमार से, आरती का विवाह रावटसगंज के कमलेश कुमार से, पिंकी का विवाह बिहार चुनहटा विमलेश कुमार से, कविता का विवाह उत्तरप्रदेश पनिया खोह के विपिन कुमार से एवं बिंदा का विवाह केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी के दीपक कुमार के साथ संपन्न हुआ।

शादी समारोह के दौरान विवाह आयोजन समिति के सुनील यादव, पंचायत समिति सदस्य शकील अहमद, समोद ठाकुर, अकबर अली, दयानंद यादव, लालनाथ यादव, बिहारी यादव, शमीम खां, हिरामन राम, दिनेश राम, दिनेश ठाकुर, अनुज यादव, मनोज यादव, हरिपवन विश्वकर्मा सहित अन्य लोग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close