भीषण ब्लास्ट : DSP समेत 25 लोगों की मौत और कई जख्मी,देखें Video

बड़ी खबर: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण ब्लास्ट हुआ है जिसमें अभी तक 25 लोगों की मौत हो गई है जबकि 70 अन्य लोग घायल हुए हैं. घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. यह धमाका बलूचिस्तान के जिला मस्तुंग के अल-फलाह मस्जिद के पास ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस को निशाना बनाकर किया गया।

यहां देखे विडियो….???

शुक्रवार को साप्ताहिक ईद की नमाज के दौरान यह धमाका आ. एक अधिकारी के मुताबिक, विस्फोट एक मस्जिद के पास हुआ जहां स्थानीय लोग ईद मिलादुन नबी का इस्लामी अवकाश मनाने के लिए एकत्र हुए थे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धमाके के बाद यहां के सभी अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है और अस्पताल स्टाफ को तुरंत पहुंचने का निर्देश दिया गया है. विस्फोट में एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की मौत हो गई है. जब और अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है.

अभी तक किसी संगठन ने नहीं ली जिम्मेदारी

अभी तक किसी ने भी इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं है. पाकिस्तानी तालिबान (टीटीपी) ने एक बयान में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है. मस्तुंग में पिछली बार हुए बड़े बम विस्फोट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट के पाकिस्तान चैप्टर ने ली थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विस्फोट के बाद सामने आई कई तस्वीरों और वीडियो में कई खून से सनी लाशें दिखाई दे रही हैं. बलूचिस्तान के अंतरिम सूचना मंत्री जान अचकजई ने कहा कि बचाव दल को मस्तुंग भेजा गया है. उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा स्थानांतरित किया जा रहा है और सभी अस्पतालों में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. इस बीच, अंतरिम गृह मंत्री सरफराज अहमद बुगती ने विस्फोट की कड़ी निंदा की और लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

close