झारखंड में जल्द लागू हो सकता है मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट…..दोबारा कैबिनेट में भेजा जाएगा प्रस्ताव

रांची। झारखंड सरकार जल्द ही चिकित्सक और पारा मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर विशेष एक्ट लागू करने की तैयारी में है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी विधानसभा सत्र में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के मद्देनजर दोबारा से विधेयक लाया जा सकता है।

मंत्री बन्ना गुप्ता शुक्रवार को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के मौके पर प्रोजेक्ट भवन रांची में चिकित्सकों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर क्लीनिकल इस्टैब्लिशमेंट एक्ट के कुछ प्रावधानों को अव्यवहारिक बताते हुए उसमें संशोधन की बात कही। मंत्री ने कोरोना काल में चिकित्सकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सरकार उनके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कृतसंकल्प है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी चिकित्सक प्रशिक्षण के लिए अगर बाहर जाना चाहेंगे तो राज्य सरकार उन्हें भेजेगी। उनके करियर प्लानिंग पर भी काम हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मौके पर आयुष्मान भारत योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वही इस मौके पर रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि चिकित्सक न केवल मरीजों का इलाज करते हैं बल्कि अपने कार्यों से विद्यार्थियों को चिकित्सक बनने की प्रेरणा भी देते हैं वे एक शिक्षक भी होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close