फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ की बैठक सह चुनाव संपन्न, भगवानदास शर्मा बने अध्यक्ष, राजू कुमार ताती को मिली सचिव की जिम्मेदारी

धनबाद । शहर स्तरीय फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ की बैठक एप्पल रेस्टोरेंट बेकार बांध के सभागार में हुई जिसमें धनबाद जिला के हर मार्केट से दुकानदार के प्रतिनिधि ने भाग लिया। आज की बैठक में जिले के अग्रणी बैंक के प्रबंधक मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैंक के प्रबंधक द्वारा दुकानदार के व्यापार को बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण जानकारी दी।

बैंक प्रबंधक द्वारा फुटपाथ दुकानदारों के बीच पीएम स्वा निधि लोन के बारे में तथा सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की तथा दुकानदारों को सरकारी लाभ एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। आज की बैठक में धनबाद शहर स्तरीय फुटपाथ दुकानदार विक्रेता संघ का सर्वसमिति से चुनाव किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन्हें मिली संघ की जिम्मेदारी

फुटपाथ संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से

अध्यक्ष भगवानदास शर्मा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ राजू

सचिव राजू कुमार ताती

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उपसचिव प्रमिला देवी

संगठन सचिव सुनीता देवी एवं राजेंद्र प्रसाद

कोषाध्यक्ष प्रदीप रूज

सोशल मीडिया प्रभारी गौरव कुमार गुप्ता के अलावे 21 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया।

चयनित पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं माला पहना कर सभी उपस्थित दुकानदारों ने स्वागत एवं सम्मानित किया। बैठक में मुख्य रूप से नासवी के सिटी मैनेजर स्नेहाम कुमार सिन्हा, कौशिक विद एवं दीपक शर्मा के अलावे सैकड़ों फुटपाथ दुकानदार उपस्थित थे।

Related Articles

close