मौसम विभाग ने दी Good News: झारखंड में कम होने वाला है ठंडा, 21-22 को इन जिलों में घना कोहरा, तो 23 को इन जिलों में होगी बारिश

Meteorological Department gave good news: Cold is going to reduce in Jharkhand, dense fog in these districts on 21-22, and rain in these districts on 23.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। ठंड से ठिठुर रहे झारखंड को कुछ दिन सर्दी से राहत मिलेगी। दिन और रात के तापमान में बढोत्तरी की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। हालांकि कुछ इलाकों में आने वाले दिनों में बारिश के भी आसार मौसम विभाग ने जताया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि उत्तर पश्चिमी भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हिमालय से ठंडी हवाएं बेहद कम मात्रा में झारखंड पहुंच पा रही हैं। इसकी वजह से झारखंड के मौसम में बदलाव होगा। वहीं दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दवाब के चलते बने सिस्टम से कुछ बादल झारखंड आ रहे हैं. इन दोनों के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक शीत लहर और ठंड से राहत मिलने की संभावना है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की बढोत्तरी हो सकती है। वहीं रात में भी सर्दी का प्रभाव थोड़ा कम दिखेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 20 दिसंबर को राज्य के 10 जिलों और 21 दिसंबर को राज्य के 16 जिलों में घने कोहरे और धुंध का असर दिखेगा। 20 दिसंबर को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, लोहरदगा और गुमला जिला में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं 21 दिसंबर को राज्य के 16 जिले गुमला, सिमडेगा, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिला में घने कोहरे बनने का येलो अलर्ट जारी किया है। 20 दिसंबर जो झारखंड के दक्षिणी जिला सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में 21 दिसंबर को ओडिशा से सटे कुछेक जिलों, खूंटी, रामगड़, रांची सहित कई जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है.

Related Articles

close