सरना समिति आदिवासी कुटुम्ब जतरा मेला का मंत्री सत्यानंद भोगता ने ढोल मांदर बजाकर किया उदघाटन

हजारीबाग राज्य के मंत्री सत्यानंद भोगता एक दिवसीय दौरे पर हजारीबाग के कटकमसांडी जतरा मेला में पहुँचे। इस दौरान मंत्री श्री भोगता ने कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम डिबलबांध शाहपुर में सरना समिति के तरफ से आयोजित सरना समिति आदिवासी कुटुम्ब जतरा मेला का पवित्र स्थल अखरा में पूजा अर्चना किया।

मंत्री ने फीता काटकर विधिवत उदघाटन किया। मंत्री श्री भोगता के कार्यक्रम स्थल पर आगमन के पश्चात समिति के लोगों ने फूल माला व ढ़ोल मांदर बजा कर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात मंत्री ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमसब को अपनी सभ्यता संस्कृति को बचा कर रखना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आदिवासी समाज प्रकृति पूजक समाज है। हमसब को मिलजुल कर आपस में बिना भेदभाव के उल्लासपूर्ण त्योहार मानना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान हजारीबाग के जानेमाने समाजसेवी प्रदीप प्रसाद, झारखंडी लोक कलाकार मुकुंद नायक, स्थानीय मुखिया शम्भू यादव, पूर्व जीप सदस्य विजय सिंह भोक्ता, समाजसेवी बाबूलाल सोरेन, हजारीबाग यूथ आइकॉन हर्ष अजमेरा समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

close