मंत्रीजी नहीं दिखा सकेंगे जलवा: डिप्टी CM तेजस्वी की मंत्रियों को दो टूक….कोई भी मंत्री नई गाड़ी नहीं खरीदेगा….पैर छुने से भी किया मना …

पटना: बिहार के नये नवेले मंत्री अपनी झांकी नहीं दिखा सकेंगे। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आरजेडी के कोटे से बने मंत्रियों को दो टूक कहा है कि वो दिखावे के बजाय काम पर ध्यान दें। तेजस्वी ने कहा है कि नयी गाड़ी खरीदने के बजाय जो संसाधन मिला है, उसी के अनुरूप काम करें। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपने कोटे के सभी मंत्रियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे किसी हाल में कोई नई गाड़ी अपने विभाग से नहीं खरीदेंगे। तेजस्वी ने अपील की है कि RJD के मंत्री उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति को पांव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते और आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे। अपने पत्र ने तेजस्वी ने मंत्रियों से कहा है कि सभी के साथ सौम्य और शालीन व्यवहार हो और बातचीत सकारात्मक रहे। उन्होंने कहा कि सादगी से पेश आते हुए सभी जाति-धर्म के गरीब और जरुरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर मदद करें।

तेजस्वी ने अपने मंत्रियों ने गुलदस्ता प्रथा से भी बचने की सलाह दी। उन्होंने अपने पत्र में मंत्रियों से कहा कि किसी से भेंट मुलाकात के दौरान गुलदस्ता लेने-देने की जगह पर किताब और कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय कार्यों में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रीगण मुख्यमंत्री और कामों का सोशल मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि जनता को आपके हर एक कदम की जानकारी रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनकी इस कवाय़द को विवादों से बचने की कोशिश करार दिया जा रहा है। बिहार में नई सरकार बनने के बाद दागदार मंत्रियों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, ऐसे में तेजस्वी सरकार की छवि साफ बनाने को लेकर बेहद गंभीर हैं. लिहाजा तेजस्वी यादव की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है. जिसमें मंत्रियों को दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close