विधायक जयराम महतो की दादी बेचती है सब्जी, हटिया में सिम, बैगन और गोभी बेचते तस्वीर वायरल, बोली, चाहती हूं विधायक पोता कर ले शादी

MLA Jairam Mahato's grandmother sells vegetables, picture of him selling sim, brinjal and cabbage in Hatiya goes viral, she said, she wants the MLA's grandson to get married.

Jairam Mahto News। जयराम महतो बेहद ही साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। उन्होंने राजनीति में फर्श से अर्श तक का सफर बेहद चुनौतियों से पाया है। वो आज भी काफी साधारण जिंदगी जीते हैं, उनका परिवार भी बहुत ही साधारण हैं। आज भी उनके घर खपरैल के हैं। पिछले दिनों एक वीडियो भी आया था, जिसमें वो अपने घर के बारे में बता रहे थे। डुमरी से विधायक बने जयराम महतो की 90 वर्षीय दादी झुमरी देवी की इन दिनों खूब चर्चा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनका सब्जी बेचते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. दरअसल, झुमरी देवी तोपचांची प्रखंड के बुधनी हटिया में सब्जियां बेचने गई थीं। वायरल तस्वीर धनबाद के तोपचांची हटिया (बाजार) की है, जहां झुपरी देवी सब्जी बेच रहीं हैं। बताया जाता है कि जयराम महतो की दादी खुद अब भी खेतों में मेहनत करती हैं और अपने खेतों में उपजी सब्जियों को तोड़कर बाजार बेचने के लिए ले जाती हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किसी ने उनकी तस्वीर खींच ली और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। तस्वीर ने तेजी से ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि एक विधायक की दादी का इस तरह सब्जी बेचने जाना अद्भुत बात मानी गई। आपको बता दें कि विधायक जयराम महतो का आवास तोपचांची प्रखंड के मानटाड़ गांव में है। उनका घर सादगी से भरा हुआ है, जहां खेती-बाड़ी और घरेलू कामकाज का माहौल है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खुद जयराम महतो को भी जब भी समय मिलता है वो खेतीबारी में अपना समय बिताते हैं। वहीं उनकी दादी आज भी घर के कामों में सक्रिय हैं। वह खेतों में सब्जियां तोड़ती हैं और खलिहान की देखभाल करती हैं। उनका कहना है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी काम करना उन्हें खुशी देता है। झुमरी देवी ने बताया कि सब्जियां खराब हो रही थीं, इसलिए उन्होंने उन्हें बेचने का सोचा। बाजार में सब्जी का अच्छा दाम मिल जाता है, जबकि घर के आसपास लोग कम दाम पर सब्जी मांगते हैं।

 

इस बार वह लंबे समय बाद बाजार गई थीं, लेकिन किसी ने तस्वीर खींच ली। फोटो वायरल होने के बाद, झुमरी देवी ने अपनी सादगी से कहा कि वह अब बाजार नहीं जाएंगी क्योंकि लोग उन्हें पहचानने लगे हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि यह बात उनके पोते जयराम को न बताई जाए। वहीं विधायक के भाई अजित महतो ने कहा कि दादी पहले भी सब्जी बेचने जाया करती थीं। यह उनकी आदत है और इसे विधायक बनने के बाद भी बदलना आसान नहीं है। जयराम महतो की दादी चाहती हैं कि उनका पोता जल्दी शादी कर ले. वह इस खुशी को अपनी आंखों से देखना चाहती हैं।

 

बचपन में ही पिता के निधन के बाद मां और दादी ने ही सब्जी बेच कर जयराम महतो को पढ़ाया और परवरिश की है। संघर्ष के बीच जीवन जीने की आदत पोते के विधायक के बनने के बाद भी नहीं बदली। जयराम महतो की मां की जीवनशैली भी अपने बेटे के विधायक बन जाने के बावजूद नहीं बदली है।

Related Articles

close