Mob Lynching: झारखंड के तीन युवकों के साथ मामूली विवाद में भीड़ ने पीट पीट कर ले ली जान,1 की हालत गंभीर

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह औरंगाबाद

औरंगाबाद/पलामू। जिले में झारखंड के तीन युवकों की मॉब लिंचिंग हो गई है। मामूली विवाद पर भीड़ ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर तीन युवकों के मार डालने की सूचना है। नवीनगर प्रखंड के तेतरियां मोड़ के नजदीक दुकान के आगे कार खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार में बैठे चार लोगों में एक ने पिस्टल से दुकानदार पर फायर झोंक दिया। गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक ग्रामीण को लगी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। ईलाज के लिए नबीनगर के अस्पताल ले जाए जाने के दौरान घायल की रास्ते में ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद आक्रोशित हुए स्थानीय लोगों ने मौके पर ही कार में सवार चारों लोगों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे तीन की मौत हो गई जबकि एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना जपला-नबीनगर पथ पर औरंगाबाद के नबीनगर थाना क्षेत्र में तेतरियां मोड़ के पास की है। अपराधियों की गोली से मरने वाले की पहचान नबीनगर थाना के महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान के रूप में की गई है।

वही ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार बनकर मारे गए दो अपराधियों और दो अन्य अपराधियों की अभी पहचान नही हो सकी है। दोनो घायल अपराधियों को नबीनगर रेफरल अस्पताल में ईलाज के बाद बेहतर ईलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जानकारी मिलते ही औरंगाबाद के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) मो. अमानुल्ला खां घटनास्थल के लिए रवाना हो गये है। मौके पर नबीनगर थाना की पुलिस कैम्प कर स्थिति पर नजर बनाएं हुए है। मौके पर फॉरेंसिक साईंस लैब(एफएसल), पटना की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि हमलावरों की अभी पहचान नही हो पाई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close