मोदी आ रहे हैं धनबाद: 27 जनवरी को मोदी झारखंड से करेंगे चुनावी शंखनाद, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन, तैयारी में जुटी बीजेपी

धनबाद। भाजपा इसी महीने से झारखंड में चुनावी शंखनाद करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर आ रहे हैं, इस दौरान वो धनबाद में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। दरअसल भाजपा की नजर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर है। जानकारी के मुताबिक वो सिंदरी हर्ल कारखाने का उद्घाटन कर सकते हैं। हालांकि अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है। जल्द ही मोदी के कार्यक्रम का वेन्यू भी चयन किया जायेगा।

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 27 जनवरी को धनबाद पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी के आगमन को लेकर पार्टी की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है। धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की पार्टी कार्यालय में हुई कलस्टर बैठक में पीएम मोदी के धनबाद आने की घोषणा की गई। यहां राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने मीडिया को इसकी जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सभा के संबोधन के दौरान पीएम मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. यहां पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे साथ ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जोश भी भरेंगे। बैठक में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, बोकारो सांसद विरांची नारायण, धनबाद सांसद पीएन सिंह, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह के साथ धनबाद के विधायक भी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close