Monkeypox : देश में बढ़ा खतरा, मिला चौथा मंकीपाक्स मरीज….स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, हेल्थ इमरजेंसी….

नयी दिल्ली। कोरोना के साथ-साथ अब देश में मंकीपाक्स का भी खतरा मंडराने लगा है। केरल में मिले मंकीपाक्स के केस के बाद अब दिल्ली में भी मंकी पाक्स की दस्तक हो गयी है। देश में ये चौथा मंकी पाक्स का केस है। इधर मंकीपाक्स के केस के बाद देश में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग भी अब अलर्ट मोड़ में आ गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि दिल्ली में मिला मंकी पाक्स के मरीज का कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है। हालांकि हाल में उसने हिमाचल प्रदेश में मनाली में जश्न में हिस्सा लिया था।

दुनियाभर में तेजी से फैल रहे monkeypox को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा कर दी है. WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ने कहा कि monkeypox का प्रकोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता करने वाला है. डॉ. टेड्रोस ने कहा कि फिलहाल मंकीपॉक्स का यह प्रकोप उन पुरुषों पर केंद्रित है, जो पुरुषों के साथ संबंध रखते हैं, खासकर उन लोगों के साथ जिनके कई यौन साथी हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पश्चिमी दिल्ली के रहने वाले व्यक्ति के शरीर में मंकी पाक्स का लक्षण मिलने के बाद तीन दिन पहले उसे मौलाना आजाद मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार को उसका सैंपल एनआईवी पुणे भेजा गया। जहां की रिपोर्ट में मंकी पाक्स की पुष्टि हुई है। ट्रैवल हिस्ट्री और कांटेक्ट ट्रैसिंग के आधार पर मंकीपाक्स के संक्रमण की जानकारी जुटायी जा रही है।

इससे पहले केरल में मंकीपाक्स के तीन मामले आये थे। इसी महीने पहला केस यूएई से केरल लौटे एक शख्स में मिला था। विदेश में मंकीपाक्स ने कहर ढा रखा है। अब तक 75 देशों में 16 हजार कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं 5 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close