झारखंड में Mansoon Update: प्रदेश में लोगों को कब मिलेगी गरमी से राहत, मानसून कब देगा झारखंड में दस्तक, मौसम विभाग ने दिया ये अपडेट

रांची। झारखंड इन दिनों भीषण गरमी से तप रहा है। बीच-बीच में आंधी तूफान के बावजूद तपिश कम नहीं हो रही है। झारखंड के लिए गरमी से राहत की खबर अभी एक सप्ताह बाद आयेगी। मानसून इस बार समय से पहले जरूर आ रहा है, लेकिन अभी भी उसे आने में करीब 10 दिन का वक्त है। इधर मानसून के बारे में मौसम विभाग ने अपडेट दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में मानसून आंध्र प्रदेश व तेलंगाना को पार करके छत्तीसगढ़ व ओडिशा तक पहुंचने के लिए काफी अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।

झारखंड में अभी गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। क्योंकि मानसून अभी बंगाल की खाड़ी के आसपास भी नहीं पहुंचा है। मानसून के झारखंड में 15 से 21 जून के बीच पहुंचने की संभावना है। मानसून अगले एक से दो दिन के अंदर कर्नाटक के सभी हिस्सों को पार करके महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। सामान्य रूप से महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में मानसून की पहुंचने की सामान्य तारीख 5 से 10 जून के बीच है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बार मानसून ने 30 मई को केरल के साथ उत्तर-पूर्वी राज्यों में एक साथ दस्तक दी थी। केरल के बाद तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना तक बढ़ चुका है। राज्य में 6 और 7 जून को हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इस दौरान लू की भी स्थिति बनी रहेगी। 9 जून तक अभी प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।

हालांकि, कुछ जगहों पर दोपहर के बाद हल्की बारिश हो सकती है। रांची का अधिकतम तापमान एक बार फिर 42 के आसपास पहुंच सकता है। गर्मी की इस भीषण स्थिति के बीच मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर रखा है।इसका सबसे अधिक पलामू और आसपास के जिलों में रहेगी।वेदर एक्सपर्ट ने राजधानी रांची सहित राज्य के दक्षिणी हिस्सों में तीन डिग्री तक पारा चढ़ने की बात भी कही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close