Mansoon Update : इस साल थोड़ा बिलंब से पहुंचेगा मानसून, जानें कब देगा दस्तक? मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली समेत यूपी, हरियाणा, बिहार, पंजाब जैसे कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। अप्रैल के आखिरी दिनों और मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश का असर अब कम हो गया और तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। इस बीच एक राहत की खबर भी आ गई है। भीषण गर्मी के बीच खबर है कि इस साल भारत में मॉनसून के आगमन में थोड़ा विलंब हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून पहुंचने में देरी हो सकती है. केरल में मॉनसून पहुंचने की तारीख 1 जून है और इसमें 7 दिनों का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. इस बार केरल में मॉनसून 4 जून को दस्तक दे सकता है. मॉनसून का देशभर में इंतजार रहता है, क्योंकि बारिश की फुहारों से न सिर्फ लोगों को गर्मी से राहत मिलती है बल्कि खेती-किसानी भी उस पर निर्भर रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे-जैसे मॉनसून उत्तर की तरफ बढ़ता है, मौसम बदलता जाता है. दक्षिणी राज्य में मानसून पिछले साल 29 मई को, 2021 में तीन जून और 2020 में एक जून को केरल पहुंचा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close