झारखंड : LIC से 55 लाख रुपये से ज्यादा की चोरी, तिजोरी टूटी, खिड़की खुली, CCTV का DVR भी गायब

Jharkhand: More than 55 lakh rupees stolen from LIC, safe broken, window open, CCTV DVR also missing

Jharkhand Crime News : झारखंड में LIC ब्रांच से 55 लाख गायब होने की खबर से हड़कंप मच गया है। मामला मशेदपुर का है, जहां बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बिष्टुपुर स्थित LIC के ब्रांच लाखों रुपए गायब हो गये हैं। ये रकम 55 लाख से ज्यादा की बतायी जा रही है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पायी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक तिजोरी का ताला तोडा मिला और पूरे कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे का DVR गायब है। इस घटना के बाद पूरे ब्रांच में कर्मचारियों के बीच हड़कंप देखने को मिला। 55 लाख से अधिक कैश गायब होने का आशंका जताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

पुलिस द्वारा पूरे कैंपस की जांच कर कर्मचारियों से भी पूछताछ की गयी है। हालांकि इस मामले में अभी बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है। घटना की जानकारी तब हुई, जब सुबह कार्यालय खोला गया। उस दौरान सीसीटीवी काम नहीं कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

इंजीनियर सीसीटीवी देखें तो DVR गायब पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो तिजोरी भी पूरी तरह से खुला मिला और खिड़की खुला हुआ था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए हर कर्मचारी से पूछताछ कर रही है बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

close