ममता शर्मसार : मां ने 20 दिन के नवजात को दूसरी महिला को सौंप हुई फरार

गढ़वा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर परिसर में अपनी 20 दिन की नवजात बच्ची को एक दूसरे महिला को हवाले कर महिला फरार हो गई। नवजात बच्ची को छोड़े जाने को लेकर अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक प्रियंका कुमारी द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद प्रशासन के पहल पर उक्त बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया।

मालूम हो कि अहले सुबह हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के कवलदाग निवासी कुंती देवी 47 वर्ष पति शिवनाथ पासवान अपनी पतोहु को डिलेवरी कराने भवनाथपुर सीएचसी आई थी। उन्ही को उक्त अज्ञात महिला ने अपने 20 दिन की नवजात बच्ची को देते हुए कही कि मैं फ्रेश हो कर आ रही हूं तब तक मेरी बेटी को संभाल कर रखिएगा, मैं थोड़ी देर में आ रहीं हूं। परंतु पांच घंटे बीत जाने के बावजूद भी उक्त महिला अपनी बच्ची को लेने वापस नही आयी। फलस्वरूप कुंती देवी ने बच्ची को लेकर अस्पताल के स्वास्थ कर्मी को बच्ची के बारे में बताई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसकी सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय एवं सहदेव साह ने उक्त बच्ची को बरामद कर डॉक्टर प्रियंका कुमारी के द्वारा स्वास्थ्य जांच के उपरांत सकुशल एवं स्वस्थ हालत में बाल कल्याण समिति के सदस्य रॉबर्ट कच्छप भवनाथपुर को सुपुर्द किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close