मां ने ही लूट ली बेटी की शादी: होने वाले दामाद संग भागी, घर में नहीं छोड़ा एक पैसा

मां ने ही लूट ली बेटी की शादी: होने वाले दामाद संग भागी, घर में नहीं छोड़ा एक पैसा

ये कहानी किसी फ़िल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं लगती सास और दामाद का ऐसा रिश्ता, जिसने पूरे परिवार को झकझोर दिया। समाज में रिश्तों की एक मर्यादा होती है, और जब कोई उस मर्यादा को तोड़ता है, तो उसका असर सिर्फ दो लोगों तक नहीं रहता, बल्कि पूरे परिवार और आस-पड़ोस तक फैलता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले में लड़की की हालत समझना मुश्किल नहीं है जहां एक ओर वो अपनी शादी के सपने बुन रही थी, वहीं दूसरी ओर उसकी मां ही उस सपने को तोड़ गई। और पिता का गुस्सा भी जायज़ है, क्योंकि भरोसा और इज़्ज़त दोनों को ही एक झटके में ठेस पहुंची है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों इतने चुपचाप से गायब हो गए और कैश-गहने तक ले गए। परिवार का यह कहना कि “अब हमारा उनसे कोई रिश्ता नहीं” यह दुख के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान की भी झलक दिखाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कहां कैसे शुरू हुई ये अनोखी लव स्टोरी

मामला मडराक थाना इलाके के मनोहरपुर गांव का है. यहां रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था. बेटी की शादी के लिए पिता ने 5 लाख का जेवर तैयार करवाया था और 3 लाख 50 हजार रुपये का भी इंतजाम किया था. मगर इस रिश्ते के साथ ही एक अजीब-गरीब लव स्टोरी शुरू हो गई.

दरअसल, जब शिवानी और राहुल का रिश्ता हुआ तब शिवानी की मां ने अपने दामाद को एक स्मार्टफोन दिया. ये ही स्मार्टफोन सास और होने वाले दामाद के बीच रिश्तों की वजह बन गया. राहुल शिवानी की जगह उसकी मां यानी अपनी होने वाली सास से बात करने लगा. सास को भी अपने होने वाले दामाद राहुल की बातें अच्छी लगने लगीं और दोनों के बीच घंटों-घंटों बातों का सिलसिला शुरू हो गया. तब तक बेटी और महिला के पति ने इन सभी बातों पर गौर नहीं किया. मगर राहुल और महिला के बीच रिश्तों की नींव पड़ चुकी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सास को भगा ले गया राहुल

शिवानी की शादी में 9 दिन ही बचे थे. 16 अप्रैल को उसकी शादी थी. पिता यानी जितेंद्र भी बेटी की शादी के लिए घर आ गए थे. पूरा परिवार शादी की तैयारियां कर रहा था. मगर रविवार के दिन शिवानी की मां किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली. फिर वह घर वापस नहीं आई. परिजन महिला को खोजते रहे. मगर उसका कुछ पता नहीं चला. फिर महिला के परिजनों को खबर मिली की उनका होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से गायब है. फिर जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पूरा परिवार हिल गया.

लाखों का कैश और गहने गायब

पता चला कि होने वाला दामाद राहुल ही अपनी होने वाली सास को भगा ले गया. फिर ये भी पता चला कि महिला भी बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवर और 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर गायब हुई है. बेटी का कहना है कि उसकी मां ने घर में 10 रुपये तक नहीं छोड़े हैं. घर में रखी एक-एक पाई लेकर राहुल के साथ चली गई हैं. फिलहाल महिला के पति जितेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है.

जितेंद्र और उनकी बेटी ने साफ कर दिया है कि उन्हें सिर्फ उनके घर में रखा सोना-चांदी और रकम वापस चाहिए. बेटी शिवानी ने तो ये तक कहा है कि अब उसे उसकी मां से कोई मतलब नहीं है. वह जीए या मरे, उसे कोई फर्क नहीं पड़ता.

IPL 2025: साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, राजस्थान के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी से मचाया तहलका

Related Articles

close