MP News: ‘नौकरी के लिए SEX’ कहने वाले PWD इंजीनियर को महिला ने चप्पलों से पीटा

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक इंजीनियर को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में चप्पल से पिटाई का सामना करना पड़ा. आरोप है कि इंजीनियर ने महिला को नौकरी देने का झांसा देकर उसके साथ गलत व्यवहार किया. इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों और महिला के परिजनों ने इंजीनियर को पकड़ लिया और उसे सबक सिखाने के लिए उसकी जमकर पिटाई की.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना रविवार को घटी और इसका वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. आरोपी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी की पहचान दतिया निवासी रामस्वरूप कुशवाह के रूप में हुई है, जो डबरा में सब इंजीनियर के पद पर तैनात है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नौकरी के नाम पर उसके साथ ठगी की गई है. पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने उसे नौकरी देने के बहाने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नौकरी का झांसा देकर छेड़छाड़ का आरोप

पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि इंजीनियर ने उसे नौकरी दिलाने का वादा किया था, लेकिन बाद में उस वादे का पालन करने के बजाय उसने महिला के साथ शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया. महिला ने जब इसका विरोध किया और मामले की शिकायत करने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की. इसके बाद महिला ने इस घिनौने कृत्य के खिलाफ कदम उठाने का फैसला किया और अपने परिजनों और स्थानीय लोगों से मदद ली.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थानीय लोगों ने इंजीनियर को पकड़कर दी सजा

स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपी इंजीनियर को पकड़ लिया और गुस्से में आकर उसे चप्पल से पीटा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे पूरी घटना की गंभीरता सामने आई. मामले की जानकारी मिलते ही ग्वालियर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी इंजीनियर के खिलाफ छेड़छाड़ और अन्य संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है. फिलहाल, ग्वालियर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे और आरोपित को जल्द ही सजा दिलवाने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close