DJ के चक्कर में गुजर गया मुहूर्त…. बंद कराया गाना तो दुल्हा-दुल्हन पक्ष में जमकर मारपीट, फिर क्या हुआ

महेंद्रगढ़ । एक शादी में दुल्हा और दुल्हन पक्ष आपस में भिड़ गये। DJ बंद करने को लेकर मामला इतना गरमाया की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इधर बवाल इतना बढ़ा कि गुस्साया दुल्हा पक्ष बारात वापस लेकर लौट गया। उधर, दुल्हन ने भी शादी से इंकार कर दिया। मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है, जहां डीजे को लेकर दुल्हा व दुल्हन पक्ष भिड़ गये। पंचमुखी मंदिर के पास एक परिवार की दो बेटियां की शादी एक साथ होनी थी। पहली बेटी की शादी तो हो गयी, लेकिन दूसरी बेटी की शादी में शराब पीकर बारातियों ने इतना बवाल काटा कि मामला मारपीट और गाली गलौज में बदल गया। इधर दुल्हन के शादी से इंकार के बाद दुल्हे को बैरंग बारात लेकर लौटना पड़ा।

दुल्हन पक्ष का कहना था दुल्हा बारात लेकर निकला था। सबकुछ ठीक ठाक था, लेकिन बारातियों ने शराब पीकर इसी बीच हुड़दंग शुरू कर दी। 1 बजे रात तक शराब के नशे में बाराती सड़क पर मटकते रहे। नाचने और हुड़दंद के चक्कर में शुभ मुहूर्त भी निकल गया। बावजूद बाराती बढ़ने को तैयार नहीं थे, बारात दुल्हन के दरवाजे तक नहीं पहुंची। इसी दौरान किसी ने 112 पर फोन कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बस क्या था शादी में बवाल मच गया। बाराती मांग करने लगे कि डीजे नहीं बजेगा तो बैंड पार्टी मंगवाओ। जिद से बाराती टस से मस नहीं थे, जिसके बाद लड़की पक्ष ने किसी तरह बैंड पार्टी का इंतजाम किया। लड़की वाले दरवाजे पर बारात लगवाने और वरमाला और शादी की रश्म बढ़ाने की बात करते रहे, लेकिन शराब के नशे में बाराती किसी की कुछ सुनने को तैयार नहीं थे।

किसी तरह दुल्हा मंडप पर पहुंचा, तो दुल्हा भी बवाल मचाने लगा। उसने माला और सेहरा उतार फेंका और दुल्हन के मां-पिता को गंदी-गंदी गालियां देने लगा। इधर दुल्हन ने तमाशा होते देखा तो शादी से इंकार कर दिया। सुबह तक सुलह की कोशिश होती रही, लेकिन बात नहीं बनी, जिसके बाद बारात बैरंग लौट गयी। दुल्हा पक्ष के कुछ लोग महेंद्रगढ़ थाना भी पहुंच गये, लेकिन शादी नहीं हो पायी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुल्हन ने साफ कह दिया कि वो उस लड़के से शादी नहीं करेगी। दुल्हन ने कहा कि जो मेरे मां बाप को गाली दे रहा था, उस लड़के से कभी शादी नहीं करेगी। दुल्हन ने परिवार के लोगों को बेइज्जत करने का आरोप लगाया। वहीं दुल्हा पक्ष का कहना था कि शादी नहीं होने से पूरे इलाके में उनकी बदनाम हुई है, वो गांव जाकर क्या मुंह दिखायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close