महिला डांसर के साथ मुखियाजी स्टेज पर चढ़कर करने लगे गंदी हरकत, युवक ने रोका, तो कर दी लाठी डंडे से बेदम पिटाई, हालत गंभीर

चतरा। मुखिया जी की दबंगई का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला डांसर से छेड़खानी कर रहे मुखिया को जब युवक ने रोका, तो मुखिया ने उसकी बेदम पिटाई कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामला चतरा के हंटरगंज का है। जानकारी के मुताबिक विश्वकर्मा पूजा पर प्रखंड के कोबना पंचायत में एक युवक को बुरी तरह पीटने का मामले सामने आया है। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा पूजा के नाम पर डांसर का प्रोग्राम कराया गया था। इस दौरान पंचायत का मुखिया नर्तकी से मंच पर रासलीला करने लगे। जब ऐसा करने से गांव के ही एक युवक ने रोका, तो मुखिया ने आपा खो दिया और उसकी बेदम पिटाई कर दी।

घटना में बुरी तरह से जख्मी युवक अभी भी अस्पताल में भर्ती है। आरोप है कि मुखिया ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई की है। आरोपी मुखिया का नाम बबलू कुमार है। आरोप के मुताबिक कार्यक्रम में महिला डांसर का प्रोग्राम चल रहा था, उसी दौरान मुखिया स्टेज पर चढ़ गये और गंदी हरकत करने लगे। मुखिया की हरकत पर कार्यक्रम में मौजूद महिला-पुरुष दंग रह गए थे। वहीं, गांव के रामदेव ठाकुर के बेटा मनीष शर्मा ने मुखिया को इससे रोका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घायल युवक को मगध मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उधर दूसरी ओर नर्तकी के साथ मुखिया की हरकतों को गांव वालों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिए हैं, जो बीते चार-पांच दिनों से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। हालांकि आरोप पर मुखिया ने साफ इंकार किया है। मुखिया का कहना है कि वो वीडियो काफी पुराना है। युवक उसके घर में घुस कर छेड़खानी कर रहा था। इसीलिए उसकी पिटाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close