Murder Case: राजा, सोनम, राज.20 लाख सुपारी, 10 सबूत, 3 कॉन्ट्रैक्ट किलर्स; राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 बड़े अपडेट्स

शिलांग/इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अब लगभग सुलझ चुकी है। प्रेम, विश्वासघात और साजिश से भरे इस सनसनीखेज मामले में इंदौर की सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा समेत कुल पांच आरोपियों को शिलांग पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मेघालय लाया है। शिलांग पहुंचते ही सभी आरोपियों की मेडिकल जांच कराई गई और बुधवार सुबह 11 बजे उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

ऑपरेशन हनीमून: 120 अफसर, 42 CCTV, और बड़ा खुलासा(Murder Case)

शिलांग पुलिस द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन हनीमून’ में 120 अफसरों की टीम ने 42 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि सोनम ने 20 लाख रुपये की सुपारी देकर अपने पति राजा की हत्या करवाई। सोनम ने राजा को थाईलैंड हनीमून की बात कहकर शादी के बाद मेघालय घुमाने के बहाने बुलाया, जहां साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मायके में रची गई थी हत्या की साजिश(Murder Case)

पुलिस के अनुसार, सोनम और उसका प्रेमी राज पहले से रिलेशनशिप में थे। शादी के महज 4 दिन बाद सोनम मायके चली गई, और वहीं से उसने हत्या की योजना तैयार की। उसने राजा से दूरी बनाए रखी और उसे कामाख्या देवी के दर्शन तक संपर्क न करने को कहा। हत्या के लिए तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को हायर किया गया, जिन्हें 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई। हत्या दाओ (हथौड़े) से की गई और राजा के कीमती सामान भी लूट लिए गए।

शादी के दिन ही बना लिया था हत्या का प्लान(Murder Case)

पुलिस की जांच में सामने आया है कि राज कुशवाहा शादी के दिन ही भावनात्मक रूप से टूट गया था और उसी दिन राजा की हत्या करने की ठान ली थी। उसने सोनम से कहा कि राजा को किसी भी तरह शिलांग लाया जाए और वहां उसे खाई में धक्का देकर मारा जाए। मौका न मिलने पर हमला कर हत्या कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हवाला लिंक भी आया सामने(Murder Case)

शिलांग पुलिस को जांच में हवाला कारोबार से जुड़े कई सबूत भी मिले हैं। राज के मोबाइल फोन से हवाला लेनदेन की तस्वीरें और सोनम के बैंक खाते में ट्रांजैक्शन के प्रमाण मिले हैं। राज ने पीथमपुर के हवाला कारोबारी से 50 हजार रुपये उधार लिए थे, जो कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को अग्रिम सुपारी के रूप में दिए गए।

पुख्ता सबूतों के साथ फॉरेंसिक जांच जारी(Murder Case)

शिलांग पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में खून से सना रेनकोट, हत्या में प्रयुक्त हथियार, खून लगे कपड़े, टूटा हुआ मोबाइल फोन, एक आरोपी की शर्ट जिस पर राजा का खून लगा है, व्हाट्सऐप चैट और सीसीटीवी फुटेज जैसे कई ठोस सबूत इकट्ठा किए गए हैं। इन सबूतों की फॉरेंसिक जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्राइम सीन होगा री-क्रिएट(Murder Case)

पुलिस आरोपियों को लेकर घटनास्थल पर जाएगी और क्राइम सीन री-क्रिएट किया जाएगा, ताकि हत्याकांड से जुड़ी बाकी कड़ियां पूरी की जा सकें। साथ ही सभी पांच आरोपियों से विस्तृत पूछताछ कर केस को कोर्ट में मजबूती से पेश किया जाएगा।

Related Articles

close