जवान की हत्या : छठ पर आए जवान की गला दबाकर हत्या

बड़ी खबर : छठ पर छुट्टी मनाने आए असम राइफल्स जवान की हत्या कर दी गई है। जवान करुणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह (32) की लाश बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना इलाके में गोधना गांव स्थित एनएच 28 के किनारे मिली। मृतक जवान समस्तीपुर जिले के विद्यापति नगर थाना इलाके के साहिट वृंदावन गांव का रहने वाला था। जवान की गला दबाकर हत्या की गई है। हाथ और पैर भी टूटे मिले हैं।

हत्या के विरोध में साहिट में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर शनिवार को आवागमन बाधित कर दिया। इधर, पहचान के बाद बछवाड़ा पुलिस ने विद्यापतिनगर थाना को घटना की सूचना दी। जिसके बाद विद्यापतिनगर थाना से परिजनों को हत्या की जानकारी मिली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि मृतक के गले में जख्म के निशान दिख रहे हैं। हाथ और पैर भी टूटा हुआ है। यह घटना बेगूसराय जिले में हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार करूणेश कुमार उर्फ चुनचुन सिंह असम राइफल्स के जवान थे। वे दीपावली व छठ की छुट्टी में अपने गांव आए थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close