सिपाही की पत्नी की हत्या या फिर आत्महत्या ? फंदे पर लटकी मिली नवविवाहिता की लाश, सिपाही घर से फरार

भागलपुर। सिपाही की पत्नी ने फांसी से लटककर जान दे दी। मामला बांका जिला के बाराहाट का है। मृतिका का नाम डॉली कुमारी है। डॉली की शादी एक साल पहले ही होमगार्ड के सिपाही के साथ हुई थी। फंदे से लटका नवविवाहिता डॉली कुमारी (21) का शव बरामद हुआ है। घटना के दो घंटे पहले नवविवाहिता और पति से विवाद हुआ था। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। आरोपी पति भागलपुर में होमगार्ड जवान के पद पर कार्यरत है।

शादी के ग्यारह माह में पति से विवाद के कारण डॉली तीन बार अपने मायके आई और पिता को बार-बार कहती थी कि पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। मृतक की पहचान बांका के बाराहाट थाना क्षेत्र के निवासी शालिग्राम प्रसाद यादव की बेटी डॉली कुमारी (21) के रूप में की गई है। मृतिका की शादी होमगार्ड जवान संतोष उर्फ सुमन यादव से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तरडीह गांव में हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप है कि शादी के बाद से पति लगातार दहेज को लेकर दबाव बनाते थे। सिपाही संतोष टीवी फ्रिज और अन्य सामानों के लिए लगातार प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद मृतका के पिता ने अपने मंझले दामाद से कुछ सामान दिलवाए थे। उसके बावजूद होमगार्ड जवान संतोष दहेज के रूप में लाखों रुपए डिमांड कर रहा था।

डॉली के भाई ने बताया कि घटना से लगभग दो घंटे पहले बहन और संतोष कुमार उर्फ सुमन को घरेलू विवाद में समझा बुझाकर घर लौटा था। इसके बाद जीजा ने फोन कर बताया कि डॉली ने अंदर से अपना रूम बंद कर लिया है। इसके बाद हम बहन के ससुराल पहुंचे तो देखा कि पुलिस जांच कर रही थी। वहीं घटना के बाद पति घर से फरार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close