सावन में मटन पार्टी: मंत्री ने कार्यकर्ताओं को दी सावन के महीने में मटन पार्टी, मचा बवाल, विपक्ष ने भी साधा निशाना

Mutton Party in Sawan: Minister gave Mutton Party to workers in the month of Sawan, created ruckus, opposition also targeted

Poltical Mutton party : सावन को सादगी का महीना कहा जाता है। अधिकांश हिंदु लोग इस महीने में मांस व मदिरा का निषेध करते हैं। लेकिन सावन के इस महीने में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की मटन पार्टी विवादों में घिर गयी है। इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गयी है। मामला बिहार का है, जहां केंद्रीय मंत्री ने लखीसराय के सूर्यगढ़ में JDU के कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित की थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इधर फेसबुक अकाउंट से राष्ट्रीय जनता दल के अधिकारी ने इस मटन पार्टी पर तंज भी कसा गया हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने फेसबुक पर लिखा, ‘भगवान भोलेनाथ के इस पावन पवित्र मास में भी ललन सिंह मटन पार्टी देने से बाज नहीं आए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुसरो को तो ये हिंदू धर्म के ठेकेदार खूब नसीहत देते हैं पर जब अपनी बारी आती है तो रीत, रिवाज, धर्म, नैतिकता, परंपरा… सब भूल जाते हैं!’ रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा,’ढोंग रच कर ढकोसले फ़ैलाते है, दूसरों के खान-पान में खोट निकलवाने वाले, कपटी और बड़े धूर्त हैं। ये कान फूंकने वाले..कथनी-करनी में अंतर नहीं है इनके, ये जहरीले मंतर फूंकने वाले ये धर्म का मर्म छिपाते हैं, अपना थूका ही चाट जाते हैं, ये असल में दोहरे चरित्र वाले हैं.।

 

 

 

आपको बता दें कि ललन सिंह के चुनाव क्षेत्र सूर्यागढ़ मुंगेर का हिस्सा हैं। हालांकि इस पार्टी में शाकाहारी भोजन भी पार्टी में उपलब्ध था, लेकिन कई लोगों के लिए मटन पार्टी की भी व्यवस्था थी।जानकारी के मुताबिक बुधवार को मुंगेर लोकसभा के सुर्यागढ़ विधानसभा स्तिथ एनएच 80 के किनारे पेट्रोल पंप के पास जदयू के संवाद कार्यक्रम में मटन पार्टी का भोज कार्यक्रम के लिए आयोजित किया गया।

 

 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं सूबे के वरीय मंत्री अशोक चौधरी की उपस्तिथि में मटन भोज का आयोजन किया गया। सांसद ने स्टेज से घोषणा किया कि मटन एवं सादा खाना का भी इंतेजाम है, जिन लोगों को मटन खाना खा सकते हैं, उनके लिए मटन की भी व्यवस्था थी।

Related Articles

close