‘मेरा हृदय पीड़ा से भरा …, गुनहगार बख्शे नहीं जाएंगे’, मणिपुर में महिलाओं के नग्न वीडियो पर और क्या बोले PM मोदी, देखें Video…

मणिपुर: कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र सड़क पर घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में गुस्सा है. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है. पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा, मणिपुर पर मेरा हृदय पीड़ा और क्रोध से भरा है।

यहां देखें PM मोदी ने क्या कहा….

उन्होंने कहा, ‘ये बेइज्जती पूरे देश की हो रही है। 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार होना पड़ा है। सभी मुख्यमंत्रियों से कहता हूं कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करें। माताओं-बहनों की रक्षा के लिए सख्त कदम उठाएं।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीएम ने कहा कि इस देश में हिंदुस्तान के किसी भी कोने या किसी भी राज्य सरकार में राजनीतिक वाद-विवाद से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था और बहनों का सम्मान प्राथमिकता है। किसी भी गुनहगार को बख्शा नहीं जाएगा। मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close