Nail Polish Cancer Risk: हर दिन नेल पॉलिश लगाना पड़ सकता है भारी! चमकते नाखूनों के पीछे छिपा है कैंसर का खतरनाक खेल

Nail Polish Cancer Risk:स्टाइलिश और चमकदार नाखून आज फैशन का बड़ा हिस्सा बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर हर दिन नए नेल आर्ट और डिजाइनर नेल्स का ट्रेंड देखने को मिलता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी पसंदीदा नेल पॉलिश धीरे-धीरे आपकी सेहत पर खतरनाक असर डाल सकती है?

हाल के दिनों में एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि कुछ नेल पॉलिश में मौजूद केमिकल्स कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ा सकते हैं। खासकर वे महिलाएं जो रोजाना नेल पॉलिश का इस्तेमाल करती हैं या लंबे समय तक नेल सैलून में काम करती हैं, उन्हें ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nail Polish Cancer Risk:गुरुग्राम की सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. वर्तिका विशवानी के मुताबिक, पारंपरिक नेल पॉलिश में फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून और डीबीपी जैसे खतरनाक केमिकल्स पाए जाते हैं। इनमें से फॉर्मल्डिहाइड को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कैंसर पैदा करने वाले पदार्थों की सूची में शामिल किया है।

डॉक्टरों का कहना है कि कभी-कभार नेल पॉलिश लगाने से खतरा बहुत कम होता है, लेकिन रोजाना इन केमिकल्स के संपर्क में रहना नुकसानदायक हो सकता है। लगातार इनकी गंध और धुएं के संपर्क में रहने से नाक और गले से जुड़े कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nail Polish Cancer Risk:सिर्फ नेल पॉलिश ही नहीं, बल्कि जेल नेल्स को जल्दी सुखाने के लिए इस्तेमाल होने वाली यूवी लाइट्स भी चिंता बढ़ा रही हैं। साल 2023 की एक स्टडी में दावा किया गया था कि यूवी लैंप डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि इस पर अभी और रिसर्च जारी है।

एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि नेल पॉलिश खरीदते समय उसमें मौजूद केमिकल्स की जानकारी जरूर पढ़ें। फॉर्मल्डिहाइड, टोल्यून, कैम्फर और डीबीपी जैसे तत्वों वाली प्रोडक्ट्स से बचना चाहिए। इसके अलावा “फ्री लेबल” वाली नेल पॉलिश को ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Nail Polish Cancer Risk:अगर आप यूवी लैंप का इस्तेमाल करती हैं तो हाथों पर सनस्क्रीन लगाना भी जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि अब फैशन इंडस्ट्री में नेचुरल और सिंपल नेल्स का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जहां कम केमिकल और हल्के मेकअप को प्राथमिकता दी जा रही है।

खूबसूरती के इस ट्रेंड के पीछे छिपे खतरे को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इसलिए अगली बार नेल पॉलिश लगाने से पहले उसके रंग से ज्यादा उसमें छिपे केमिकल्स पर ध्यान देना जरूरी है।

Related Articles

close