National Space Day: 23 अगस्त को मनाया जाएगा ‘ नेशनल स्पेस डे’ लैंडिंग प्वाइंट होगा ‘ शिव शक्ति’

बेंगलुरु : चंद्रयान-3 मिशन की सफलता की चर्चा देश से लेकर दुनिया तक है. चंद्रयान ने 23 अगस्त को चांद की सतह पर सफल लैंडिग की. अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को (23 अगस्त) राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया. पीएम मोदी ने कहा, 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को हिंदुस्तान नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाएगा. यह दिन हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा.

देखें वीडियो

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा खत्म करने के बाद आज शनिवार को स्वदेश लौट आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह ग्रीस से सीधे बेंगलुरु स्थित इसरो के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे. यहां वह चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र में सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराने वाले वैज्ञानिकों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने इसरो वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए एक बड़ा ऐलान किया. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरा था यानी 23 अगस्त की तारीख, अब यह दिन हर वर्ष ‘नेशनल स्पेस डे’ के अंतरिक्ष दिवस तीसरे चंद्र मिशन की सफलता के जश्न का प्रतीक होगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चंद्रयान की लैंडिंग वाले इलाके को भी दिया नाम

इसके साथ ही पीएम ने कहा कि चंद्रमा के जिस हिस्से पर हमारा चंद्रयान उतरा है, भारत ने उस स्थान के भी नामकरण का फैसला लिया है. जिस स्थान पर चंद्रयान- 3 का मून लैंडर उतरा है, अब उस Point को ‘शिवशक्ति’ के नाम से जाना जाएगा. उन्होंने कहा, चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब ‘तिरंगा’ कहलाएगा. ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती.

Related Articles

close