झारखंड में ‘कुदरत का कहर’ जारी! अगले 24 घंटे इन जिलों के लिए भारी, क्या आपके शहर में गिरेगा ‘ठनका’?

"Nature's fury" continues in Jharkhand! The next 24 hours will be tough for these districts. Will your city be hit by lightning?

Jharkhand Weather Update: पिछले दो दिनों से झारखंड के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई दे रहा है। तेज हवा के साथ कई जिलों में बारिश हुई है। सोमवार देर रात 11 से 12 बजे के बीच बारिश दर्ज की गई, जबकि मंगलवार शाम 5:30 बजे तक कई इलाकों में बूंदाबांदी जारी रही। खासकर जमशेदपुर, सरायकेला, चाईबासा और घाटशिला में इसका ज्यादा असर देखा गया।

बारिश और आंधी की वजह से राज्य के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिन में मौसम सामान्य रहा और अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। लेकिन शाम होते ही मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी।

आंधी और बारिश का असर बाजारों पर भी पड़ा है। रौनक कम हो गई है और तेज हवाओं से आम के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिलों की बात करें तो रांची में अधिकतम 27°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है। जमशेदपुर में 31°C/17°C, धनबाद में 30°C/16°C और देवघर में 29°C/14°C रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close