झारखंड में मानदेय बढ़ा: होमगार्ड जवानों को मिली बड़ी सौगात, अब मानदेय हो गया दोगुना, जानिये अब कितनी मिलेगी राशि

रांची। झारखंड के होमगार्ड जवानों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर गृह रक्षकों (होमगार्ड) को बड़ी खुशखबरी देते हुए उनका मानदेय बढ़ा दिया है। गृह रक्षकों (स्वयंसेवकों) को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक दिए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत अब गृह रक्षकों (स्वयंसेवकों) को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में एक हजार अठासी रुपए प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड के होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी है। उनके रोजाना पारिश्रमिक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वृद्धि कर दी है। सबसे खास बात ये है कि सीएम ने गृह रक्षकों को ये तोहफा अपने जन्मदिन पर दिया है। झारखंड में विधि-व्यवस्था कार्य में लगे गृह रक्षकों की संख्या 3527 है. फिलहाल गृह रक्षकों को पांच सौ रुपए प्रतिदिन की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सीएम हेमंत सोरेन के प्रस्ताव पर स्वीकृति के बाद गृह रक्षकों (स्वयंसेवकों) को पुलिसकर्मियों के समकक्ष दैनिक कर्तव्य पारिश्रमिक के रूप में एक हजार अठासी रुपए प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाएगा। 10 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन का 49वां जन्मदिन है. इस मौके पर 49 पाउंड का केक काटा गया. पार्टी कार्यकर्ताओं समेत अन्य ने उन्हें बर्थडे विश किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close