एडिशनल एसपी शहीद: बड़ा नक्सली हमला, IED बलास्ट में ASP शहीद, SDOP और थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल

Additional SP martyred: Major Naxalite attack, ASP martyred in IED blast, many policemen including SDOP and police station in-charge injured

ASP Naxal attack: बड़ी नक्सली घटना में एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए हैं, जबकि एसडीओपी और थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस हमले में कुछ जवानों को भी चोट आई है, जिन्हें अस्पताल लाया गया है। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक 10 जून को भारत बंद का नक्सलियों ने आह्वान किया है। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एडिशनल एसपी अपनी टीम के साथ निकले हुए थे, इसी दौरान वह आईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  जानकारी के मुताबिक कुछ जगह पर नक्सलियों ने गाड़ियों में आग लगा दी थी पुलिस अफसर को सूचना मिलने के बाद तत्काल वह मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस की टीम जब जा ही रही थी इस दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसमें आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए अस्पताल लाने से पहले वह शहीद हो गए।

 आकाश राव गिरीपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) – कोन्टा डिवीजन, जिला सुकमा, को कोन्टा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर IED विस्फोट में गंभीर चोटें आई थी। उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अतिरिक्त एसपी आकाश क्षेत्र में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे, ताकि भाकपा (माओवादी) द्वारा 10 जून को भारत बंद के आह्वान के मद्देनज़र किसी भी प्रकार की नक्सली घटना को रोका जा सके।

  सुरक्षा के लिए पुलिस का बड़ा कदम : कैब में अकेली सफर करने वाली महिलाओं पर रहेगी नजर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस प्रेशर IED विस्फोट में कुछ अन्य अधिकारी एवं जवान भी घायल हुए हैं।

 

सभी घायलों का कोन्टा अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घायलों में थाना प्रभारी की स्थिति अत्यंत गंभीर और नाजुक बताई जा रही है। अन्य घायल फिलहाल प्राथमिक रूप से खतरे से बाहर हैं। बेहतर इलाज हेतु SDOP और थाना प्रभारी को शीघ्र उच्च चिकित्सा केंद्र में स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं।

 

यह भी पढ़िए:-हनीमून म*र्डर मिस्ट्री: दुल्हन सोनम ढाबे से गिरफ्तार, सोनम ने ही दी थी अपने पति की सुपारी, पढ़िए चौकाने वाला खुलासा

Related Articles

close