15 लाख इनामी नक्सली बंकर से पुलिस को चकमा देकर भागने में हुआ कामयाब

खूंटी : पुलिस को सूचना मिली थी कि 15 लाख रुपए का इनामी नक्सली मार्टिन कंडुलना जंगल के बीच बंकर बनाकर छुपा हुआ है. सूचना पर गठित टीम ने जंगलों को घेर कर अभियान चलाना शुरू कर दिया. जरियागड़ के घने जंगलों मेंजब पुलिस टीम पहुंची तो मार्टिन हथियार लेकर घने जंगलो का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा.

हालांकि, पुलिस ने मार्टिन का काफी दूर तक पीछा भी किया. घना जंगल होने के कारण मार्टिन गुमला के काम जंगल की तरफ चकमा देकर निकल गया. मामले में खूंटी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है. सूत्रों के अनुसार मार्टिन कंडुनला के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन वो पुलिस को चकमा देने में कामयाब रह रहा है. बताया जा रहा है कि दिनेश गोप का करीबी और उसके साथ स्कूल में पढ़ा मार्टिन कंडुलना पीएलएफआई संगठन को विस्तार करने में लगा हुआ है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close